Skip to content
Haridwar, Uttarakhand, 249401

Business hours

Pandit ji Haridwar Tirth Purohit

Monday
24 hours
Tuesday
24 hours
Wednesday
24 hours
Thursday
24 hours
Friday
24 hours
Saturday
24 hours
Sunday
24 hours

You can anytime during the day with your query.

8449111119

गंगा अमृत तुल्य है !

एक समय अकबर ने अपने दरबारियों से पूछा – बताओ, किस नदी का पानी सबसे अच्छा है ? सभी दरबारियों ने एकमत से उत्तर दिया—गंगा मैया का पानी सबसे अच्छा होता है,लेकिन बीरबल ने कोई जवाब नहीं दिया | उसे मौन देखकर अकबर बोले—बीरबल ! तुम चुप हो ? बीरबल बोले—बादशाह हुजूर ! पानी यमुना नदी का अच्छा होता है | बीरबल का उत्तर सुनकर बादशाह को बड़ी हैरानी हुई और बोले कि तुमने ऐसा किस आधार पर कहा, जबकि धर्मग्रंथों में तो गंगा जी का जल ही सबसे शुद्ध तथा पवित्र बताया गया है | बीरबल ने कहा –हुजूर ! मैं भला पानी की तुलना “अमृत” से कैसे कर सकता हूँ, ‘गंगाजी में बहने वाला पानी केवल पानी नहीं अपितु “अमृत” है, इसकी तुलना पानी से नहीं की जा सकती, साक्षात् भगवान् के श्रीचरणों से उसका अवतरण हुआ है | ये साक्षात् भगवत्स्वरूपा हैं |

बादशाह अकबर और सभी दरबारी निरुत्तर हो गए और उन्हें मानना पड़ा कि बीरबल सत्य कह रहा है | गंगा जी साक्षात् भगवान् का स्वरूप हैं | इनकी तुलना किसी भी जल से नहीं की जा सकती | इनके दर्शनमात्र से अनेकानेक जन्म-जन्मान्तर के पापों से मुक्ति मिलती है | गंगा मैया तो साक्षात् अमृततुल्य हैं |

{कल्याण—गंगा-अंक}

गंगा अमृत तुल्य है !

Next posts