पितृ दोष
व्यक्ति की कुंडली मे जब सूर्य और राहू की युति हो रही हो तो यह माना जाता है कि पितृ दोष योग बन रहा है। शास्त्र के अनुसार सूर्य तथा राहू जिस भी भाव में बैठते है, उस भाव के सभी फल नष्ट हो जाते है। व्यक्ति की कुण्डली में एक ऎसा दोष है जो इन सब दु:खों को एक साथ देने की क्षमता रखता है, इस दोष को पितृ दोष के नाम से जाना जाता है।
पितृ दोष हिन्दू ज्योतिष का अंश है
कुन्डली का नवां घर धर्म का घर कहा जाता है, यह पिता का घर भी होता है, अगर किसी प्रकार से नवां घर खराब ग्रहों से ग्रसित होता है तो सूचित करता है कि पूर्वजों की इच्छायें अधूरी रह गयीं थी, जो प्राकृतिक रूप से खराब ग्रह होते है वे सूर्य मंगल शनि कहे जाते है और कुछ लगनों में अपना काम करते हैं, लेकिन राहु और केतु सभी लगनों में अपना दुष्प्रभाव देते हैं, नवां भाव, नवें भाव का मालिक ग्रह, नवां भाव चन्द्र राशि से और चन्द्र राशि से नवें भाव का मालिक अगर राहु या केतु से ग्रसित है तो यह पितृ दोष कहा जाता है। जिसके कारण जातक हमेशा किसी न किसी प्रकार की उलझन में रहता है, शिक्षा पूरी नही हो पाती है, वह जीविका के लिये तरसता रहता है, वह किसी न किसी प्रकार से दिमागी या शारीरिक रूप से परेशान होता है। शादी में रुकावट आती है, संतान या पुत्र प्राप्ति की समस्या आती है, व्यापार या नॉकरी में अचानक बिना किसी कारण नुकसान होता है।
पितृदोष के निवारण हेतु पितृदोष निवारण पूजा अर्थात नारायण बलि (पितृ नारायणी) की पूजा कराई जाती है
जिसमे सवा लाख पित्र गायत्री के जाप के साथ समस्त पित्रो के पिंडदान, ज्ञात-अज्ञात, भूले-चुके के पिंडदान एवं जाप का दशांश हवन यज्ञ होता है।